बाल संसद की बैठक में विद्यार्थियों को नेतृत्व एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की मिली प्रेरणा

Vipin Chandra Maurya
0

उर्रा / मधवापुर में समग्र शिक्षा एवं द हंस फाउंडेशन के तत्वावधान में बुधवार, 12 अगस्त 2026 को राजकीय इण्टर कॉलेज माधवापुर में बाल संसद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक जागरूकता तथा जिम्मेदारियों के निर्वहन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया।

GIC Madhapur

 बैठक की अध्यक्षता बाल संसद की प्रधानमंत्री प्रिया (कक्षा 12) ने की। उन्होंने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ विद्यालय से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद करते हुए सभी को अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। द हंस फाउंडेशन की टीम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बाल संसद बच्चों में नेतृत्व, आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का प्रभावी मंच है। बैठक में विद्यार्थियों को विद्यालय एवं समुदाय की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी कर सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया गया। 

GIC Madhapur

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. रवेन्द्र सिंह, सहायक अध्यापक बलराम दास, द हंस फाउंडेशन की प्रोजेक्ट मैनेजर अंजली, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अश्वनी दूबे, लाइफ स्किल एजुकेशन मेंटॉर संदीप कुमार, ट्यूटर पंकज कुमार, मेहताब सिद्दीकी, तथा सब्बीर, नसीम एवं सुमित्रा उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!